राजद कार्यालय में मनायी गयी सावित्री बाई फुले की जयंती

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फु ले की 193वीं जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जगदानन्द सिंह ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फु ले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

वे 1852 ई0 में बालिकाओं के लिए एक पहला विद्यालय की स्थापना की। वे जब स्कूल पढ़ाने जाती थी तो विरोधी इन्हें पत्थर मारते थे तथा उपर गंदगी फेंकते थे। वे एक साड़ी अपने थैले में लेकर विद्यालय जाती थी तथा वहां साड़ी बदलकर बच्चों को पढ़ाती थी।

इस अवसर पर सावित्री बाई फु ले के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में विधान परिषद के उप सभापति डॉ0 रामचन्द्र पूर्वे, शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, विधि मंत्री डॉ0 मो शमीम, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, राजनीति प्रसाद, वृषिण पटेल सहित दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *