संजय कुमार सिन्हा बने बिहार प्रदेश ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संयुक्त सचिव

जमुई, 10 अप्रैल ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन के द्वारा डालमिया नगर स्थित एक महत्वपूर्ण उद्योग प्रबंधकीय के पद पर कार्यरत संजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के के संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है. इसके लिए संजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन का आभार व्यक्त किया है. संजय सिन्हा ने बताया कि मेरा हर संभव प्रयास होगा कि अपने प्रदेश में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर उसे हर संभव बेहतर बनाऊंगा. जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा और अभिषेक सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *