स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला

पटना। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। संजय कुमार की जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है, उन्हें अगले आदेश तक पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला किन परिस्थितियों में किया गया है यह फिलहाल साफ नहीं है। जबकि पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात उदय सिंह कुमावत को अब बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य का प्रधान सचिव बना दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment