दानापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

दानापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना चांदमारी छितनावा मुख्य मार्ग की है, जहां उड़ान टोला सूर्य मंदिर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दाउदपुर बगीचा निवासी सुरेंद्र राय के बेटे अनीश कुमार (27) के रूप में हुई। वह राज मिस्त्री का काम करते थे। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे गिरी बाइक देखी। उन्होंने अनीश के मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल की रिंगटोन की आवाज से उन्हें गड्ढे में पड़ा मिला।

मृतक के पड़ोसी अजय कुमार ने बताया कि अनीश सोमवार सुबह 8 बजे उसरी में काम करने गए थे। शाम को लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *