‘साथ निभाना साथिया 2’ का हुआ टीजर रिलीज, देवोलीना भट्टाचार्जी आई गोपी बहू अंदाज में सामने

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया’ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कोकिलाबेन का म्‍यूजिक रैप वीडियो काफी वायरल हुआ था और इसी के साथ दर्शकोंं के जहन मेंं शो के पहले सीजन की यादें ताजा हो गई थीं. इसी बीच ‘साथ निभाना साथिया 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है.जिससे शो को लेकर फैन्स की उत्सुकता बढ़ गई है.  इसके साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि शो में गोपी बहू के किरदार में देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आएंगी.

‘साथ निभाना साथिया 2’ का पहला टीजर सोमवार को रिलीज किया गया. देवोलीना भट्टाचार्जी जो कि गोपी बहू के आइकॉनिक रोल में नजर आएंगी. वह नए सीजन के लिए वापस शो में आ गई हैं. प्रोमो वीडियो में देवोलीना पिंक कलर की साड़ी पहने हुई हैं. वह हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कहती हैं, ”शायद रसोड़े में गहना ने कुकर गैस पर चढ़ा दिया होगा. ये गहना भी न ऐसी-ऐसी चीजें करती है कि कभी तो मुझे एकदम सरप्राइज कर देती है और कभी-कभी एकदम शॉक्ड. आप सब यही सोच रहे हैं न कि गहना कौन हैं. तो पता चल जाएगा.” उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारी डिमांड पर हम वापस आ गए हैं.’ इस वीडियो जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. फैन्स कमेंट करके पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था?

ऑरिजनल गोपी बहू यानी जिया मानेक ने कहा, ‘मैंने गोपी बहू के सफर को तय किया है. जब देवोलीना ने इस शो को जॉइन किया था तो मुझे उनसे कोई नाराजगी नहीं थी, आखिरकार सभी अपना काम कर रहे हैं. मैं दूसरे सीजन के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, लेकिन अगर वे देवोलीना को दोबारा कास्ट करते हैं तो मुझे उनके लिए बहुत खुशी होगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *