सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

सहरसा: पूरे देश में किसान यूनियन के तरफ से सड़क व चक्का जाम के आह्वान पर जनअधिकार पार्टी लो0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओ ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसमे पूरे बिहार के पार्टी कार्यकर्ता नेता ने संवेधानिक तरीके से शांति पूर्ण सड़क चक्का जाम किया। इसी कड़ी में सहरसा जिला इकाई ने बैजनाथपुर राष्ट्रीय उच्च पथ को पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन यादव के अगुवाई में दिन के 12 बजे से 3 बजे तक पूर्णरूप से सड़क चक्का जाम किया गया.

जाम में पार्टी के नेता शशि भूषण यादव,उमेश यादव,कमलेश्वरी यादव,संजय सुमन,किसान अध्यक्ष अरबिंद यादव,अरुन साह, नरेश राम,सुदिष्ट यादव,दीपक मिश्रा, सन्तोष मेहता,गजाधर यादव,दिलीप यादव,पप्पू यादव,कामरेड शत्रुघन यादव,राजद नेता भारत यादव,नारायण यादव,समीम कुमार,इसराएल, राजेश यादव,नीतीश कुमार,दुलारचंद यादव,इंदल यादव,राजदीप,दिलखुश यादव श्री कांत यादव, सुनील यादव,अमित कुमार,अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने तीन काला बिल वापस करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

Related posts

Leave a Comment