दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में मनाया गया गणतंत्र दिवस

पटना, 26 जनवरी राजधानी पटना के कुरथौल स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में धूमधाम के साथ
गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर दीदीजी फांउडेशन की संस्थापक, राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुये कहा, वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसलिए हम इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के लंबें संघर्ष के बाद हम 26 जनवरी 1950 को स्व-शासित हुए।

इस दिन हमारा नया संविधान लागू हुआ। हमारे देश के वीर जवानो को हमे सदैव याद रखना चाहिए, क्योंकि आज उन्ही के ही संघर्ष और परिश्रम से हम आजादी की जिंदगी जी पा रहें हैं। यदि हम उनकी वीर गाथा से प्रेरित होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे, तभी हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाना हमे उमंग, जोश और नवीनता का अनुभव करा सकेगा। भारत देश के लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, चुन्नू सिंह, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर एलबी सिंह, रंजीत ठाकुर,करण रूद्र, प्रवीण कुमार बादल, प्राची, रश्मि, रिया, रागनी , आशी, सपना, प्रियंका, स्वाति ,दीपक , खुशी ,रितिका राजा, अंजली राज, प्रीति ,अंजना पवन, समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment