स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेणुका ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल, देश भक्ति गीतों और नृत्यों से झुमने को मजबूर हुए दर्शक

स्वतंत्रता दिवस पर पुरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए | बिहार के भी कई विद्यालयों और संस्थानों से झंडोतोलन की ख़बरें आ रही हैं | इसी क्रम में पटना के सराय स्थित रेणुका ग्लोबल स्कूल ने भी स्वतंत्रा दिवस पर देश भक्ति से सम्बंधित गीत और नृत्य का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया |

समारोह के पूर्व स्थानीय मुखिया पूजा देवी ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी |

उक्त अवसर पर जदयू के महासचिव चंद्रकांत मिश्रा, बलुआ पंचायत के मुखिया टीपू जी, सराय के पंचायत के सरपंच अरविन्द सिंह, विद्यालय के स्थानीय संरक्षक और समाज सेवी संजय जी, सराय पैक्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा आदि ने संबोधित किया |

आगत अतिथियों का स्वागत GIIT ग्रुप के प्रबंध निदेशक मधुप मणि “पिक्कू” ने किया |

समारोह का संचालन विद्यालय के सत्येन्द्र और वंदना ने किया | समारोह को सफल बनने में सहजा कुमार, शंकर, निभा सिन्हा, अलका सिन्हा, अनीता, कुमार विश्वाश का महत्वपूर्ण रोल रहा |

देखिये विडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *