रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के तिमाही नतीज़े घोषित, शानदार रही पहली तिमाही

Q1 (FY 2022-23) नतीज़ों के मुख्य बिंदु

• रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए Q1 FY2022-23

• Q1 FY2022-23 रिलायंस का कन्सोलिडेटेड रेवेन्यू 53% (YoY) बढ़कर ₹2,42,982 करोड़ ($30.8 बिलियन) दर्ज किया गया

• Q1 FY2022-23 रिलायंस का तिमाही कन्सोलिडेटेड EBITDA रिकॉर्ड 45.8% (YoY) बढ़कर ₹40,179 करोड़ ($5.1 बिलियन) रहा

• Q1 FY2022-23 तिमाही का टैक्स पूर्व कन्सोलिडेटेड लाभ (PBT), पिछले वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 57.7% बढ़कर अभी तक के उच्चतम स्तर ₹27,236 करोड़ ($3.4 बिलियन) जा पहुंचा है

• Q1 FY2022-23 तिमाही का कन्सोलिडेटेड शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 40.8% (YoY) बढ़कर ₹19,443 करोड़ ($2.5 बिलियन) दर्ज हुआ

• Q1 FY2022-23 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की पहली तिमाही की आय ₹26.6 प्रति शेयर रही, जो 42.7% ज़्यादा है

• Q1 FY2022-23 रिलायंस का पहली तिमाही का निर्यात ₹96,212 crore ($12.2 billion) रहा जो 71.3% ज़्यादा है

• Q1 FY2022-23 जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का पहली तिमाही का EBITDA ₹ 11,424 crore ($ 1.4 billion) रहा जो 28.5% अधिक हैं

• Q1 FY2022-23 जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफ़ा ₹ 4,530 crore ($ 574 million) रहा जो 24.1% की बढ़ोतरी है

• Q1 FY2022-23 रिलायंस रिटेल का पहली तिमाही का सकल राजस्व ₹ 58,554 crore ($7.4 billion) रहा जो पिछली बार से 51.9% अधिक है

• Q1 FY2022-23 रिलायंस रिटेल डिजिटल कॉमर्स के रोज़ के ऑर्डर साल-दर-साल 66% बढ़ गए हैं। न्यू कॉमर्स के रिटेल से जुड़े किराना स्टोर्स की संख्या पिछले साल के मुकाबले 3 गुना हो गई है।

• Q1 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने 2022 की पहली तिमाही में 17,000 लोगों को नौकरी दी, इस तरह रिलायंस रिटेल के कर्मचारियों की कुल संख्या 3,79,000 हो गई है

• Q1 FY2022-23 रिलायंस O2C (ऑइल टू केमिकल्स) ने तिमाही में राजस्व और EBITDA के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। राजस्व 56.7% वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर ₹161,715 करोड़ हो गया, जो मुख्य रूप से कच्चे तेल और उत्पाद की कीमतों में वृद्धि के कारण था

• Q1 FY2022-23 रिलायंस का O2C EBITDA 62.6% (Y-o-Y) बढ़कर ₹19,888 करोड़ हो गया

• Q1 FY2022-23 रिलायंस ऑयल एंड गैस सेगमेंट का राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 183.0% बढ़कर ₹ 3,625 करोड़ हो गया; सेगमेंट EBITDA उछलकर ₹2,737 करोड़ हो गया। #RILresults

• Q1 FY2022-23 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए रिलायंस का पूंजीगत व्यय (विनिमय दर अंतर सहित) ₹31,434 करोड़ ($ 4.0 बिलियन) रहा

समाप्त

Related posts

Leave a Comment