रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के तिमाही नतीज़े घोषित

मुख्य बिन्दु-

• Q2 FY2021-22 रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA 30.0% (YoY) बढ़कर रिकॉर्ड ₹30,283 करोड़ ($4.1 बिलियन) दर्ज किया गया, O2C, तेल और गैस, डिजिटल सेवाओं और रिटेल में दमदार प्रदर्शन रहा।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंजस्ट्रीज़ कोविड संकट से मज़बूत होकर उभरी; वार्षिक EBITDA रन-रेट 1.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

• Q2 FY2021-22 तिमाही का रिकॉर्ड कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 46.0% (YoY) से बढ़कर ₹15,479 करोड़ ($2.1 बिलियन) रहा।

• Q2 FY2021-22 तिमाही का कंसोलिडेटिड EPS 40.7% (YoY) की वृद्धि के साथ ₹20.9 प्रति शेयर दर्ज किया गया।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की डिजिटल सर्विसेज़ ने ₹9,561 करोड़ का रिकॉर्ड EBITDA दर्ज किया है जो पिछले साल के मुकाबले 14.6% ज़्यादा है। डिजिटल सर्विसेज़ का तिमाही का राजस्व पिछले साल के मुकाबले 7.4% बढ़कर रिकॉर्ड ₹24,362 रहा।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का राजस्व कोविड के पूर्व स्तर तक पहुँच गया है, इस तिमाही में सकल बिक्री ₹45,426 करोड़ ($6.1 billion) रही जोकि 10.5% ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का EBITDA इस तिमाही में ₹2,913 करोड़ ($392 million) रहा जो पिछले साल के मुकाबले 45.2% ज़्यादा है, तिमाही का नेट मुनाफ़ा ₹1,695 crore ($228 million) रहा जो पिछले साल के मुकाबले 74.2% ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के प्रत्येक कर्मचारी को वर्ष 2021-22 में कोविड वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है, “मिशन वैक्सीन सुरक्षा” के अंतर्गत रिलायंस के 96% कर्मचारियों को दोनों टीके लग चुके हैं।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस अपने न्यू एनर्जी बिज़नस में अच्छी प्रगति कर रहा है, हाल ही में की गईं पार्टनरशिप और कोलैबरेशन की घोषणाओं से स्पष्ट है कि रिलायंस अपने वादों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

• Q2 FY2021-22 जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 23.5% (YoY) बढ़कर ₹3,728 करोड़ ($502 मिलियन) दर्ज किया गया @releasejio

• Q2 FY2021-22 जियो का ग्राहक-आधार 30 सितंबर 2021 तक 42 करोड 95 लाख जा पहुंचा था। ग्राहक संख्या में 2 करोड़ 38 लाख की शुद्ध बढ़ोत्तरी हुई । Reliancejio

• Q2 FY2021-22 जियो ने पिछली सात तिमाहियों में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े, ग्राहक-आधार में 3 करोड़ 56 लाख की कुल वृद्धि दर्ज़ की गई @Reliancejio

• Q2 FY2021-22 पिछली तिमाही के ₹138.4 के मुकाबले दूसरी तिमाही में जियो का ARPU ₹143.6 प्रति ग्राहक प्रति माह दर्ज किया गया। Jio Fiber के व्यवसाय में भी इस तिमाही में अच्छी प्रगति देखी गई। @ Reliancejio

• Q2 FY2021-22 तिमाही के दौरान कुल डेटा खपत 23.0 बिलियन GB थी, जो सालाना आधार पर 50.9% अधिक है; वॉयस ट्रैफिक 17.6% (YoY) की वृद्धि के साथ 1.09 ट्रिलियन मिनट रहा। @RelianceJio

• Q2 FY2021-22 @RelianceJio और @Google एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि दिवाली के त्यौहारी सीज़न पर JioPhone Next को व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

• Q2 FY2021-22 जियो फ़ाइबर हर महीने निरंतर ग्राहकों तक पहुँचने के प्रयास तेज़ कर रहा है, जियोफाइबर से अबतक 40 लाख से अधिक परिसर जुड़े हुए हैं। @RelianceJio का ऑप्टिकल-फ़ाइबर नेटवर्क अब करीब 1करोड़ 60 लाख परिसरों के बाहर मौजूद है

• Q2 FY2021-22 उत्सव के माहौल और कोविड संबंधित प्रतिबंधों में ढील के बीच, रिलायंस रिटेल ने खपत में मज़बूत वृद्धि दर्ज की है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल का EBIDTA 45.2% (YoY) बढ़कर ₹2,913 करोड़ दर्ज किया गया; EBITDA मार्जिन 180 बीपीएस बढ़कर 7.3% हो गया।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान 813 नए स्टोर खोले, स्टोर्स की कुल संख्या अब 13,635 हो गई है, जोकि 3 करोड़ 73 लाख वर्ग फुट में फैले हैं; इस दौरान 25 लाख वर्ग फुट में फैले 86 गोदामों और पूर्ति केंद्रों को भी चालू किया गया।

Q2 FY2021-22 रिलायंस का डिजिटल और न्यू कॉमर्स व्यवसाय नई ऊंचाइयाँ छू रहा है, स्टोर के वापिस खुलने पर 2.4 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई (YoY)

• 22/n Q2 FY2021-22 इस तिमाही में फ़ैशन और लाइफ़स्टाइल बिज़नेस ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए दोगुना बढ़ोत्तरी दर्ज की है (YoY)। कन्ज़यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रोसरी बिज़नेस ने दो अंकों की मज़बूत बढ़ोत्तरी दर्ज की।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस के O2C बिज़नेस ने ₹120,475 करोड़ ($16.2 billion) का राजस्व दर्ज किया जो पिछले साल के मुकाबले 58.1% (YoY) ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस के O2C बिज़नेस में 2Q FY22 का रिफ़ाइनरी थ्रूपुट MMT रहा जो 2Q FY 21 से 11.8% ज़्यादा है।

• Q2 FY2021-22 देश में पॉलिमर की माँग कोविड पूर्व के स्तर से ऊपर चली गई है और इसमें 7% (YoY) की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

• Q2 FY2021-22 रिलायंस ने ऑयल एंड गैस सेगमेंट में सालाना 363% की जबर्दस्त बढ़ोतरी के साथ ₹1,644 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, साथ ही ₹1,071 करोड़ का EBITDA भी दर्ज किया गया।

• Q2 FY2021-22 तेल और गैस सेगमेंट के उत्पादन में 23% (QoQ) की वृद्धि हुई क्योंकि योजना से पहले ही सैट-क्लस्टर क्षेत्र में उत्पादन 6 MMSCMD तक बढ़ गया और यूएस शेल ईगलफोर्ड में नए कुएं में तेल उत्पादन शुरू हुआ; KG-D6 क्षेत्र में संयुक्त औसत उत्पादन 18.0 MMSCMD से अधिक हो गया।

• Q2 FY2021-22 मीडिया व्यवसाय के संचालन से राजस्व 30.7% (YoY) बढ़कर ₹1,387 करोड़ ($187 मिलियन) रहा; EBITDA सालाना आधार पर 52.4% बढ़कर ₹253 करोड़ ($34 मिलियन) हो गया।

• Q2 FY2021-22 तिमाही के अंत तक रिलायंस के पास नकद और नकद के समकक्ष ₹259,476 करोड़ ($35.0 बिलियन) हैं जो ₹255,891 करोड़ ($34.5 बिलियन) के बकाया ऋण से अधिक है, कंपनी ने शुद्ध-ऋण-मुक्त की स्थिति को बनाए रखा है।

• 30 सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कैपिटल एक्पेंडिचर (एक्सचेंज रेट को ध्यान में रखते हुए) ₹39,350 crore ($5.3 billion) रहा।

Related posts

Leave a Comment