शनिवार को अदरक, उड़द या काला तिल खा कर घर से बाहर निकलें, पढ़ें 13 फरवरी शनिवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक13/02/2021दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:27
सूर्यास्त:-शायं 05:33
ऋतु:-शिशर
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितीया
नक्षत्र:-शतभिषा
योग:-शिव
करण:-बालव
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
शुभमुहूर्त:-प्रातः08:04से 09:27 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- शनिवार को अदरक, उड़द या काला तिल खा कर घर से बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज शुभ योग हैं। सभी कार्य पूरे होंगे,दिन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। थकान का अनुभव होगा। आज कोई भी ऐसा कार्य हाथ में न लें, जिसको लेकर आपके मन में जरा भी संदेह हो। जमीन और रुपये-पैसे से जुड़ा कोई फैसला सोचसमझकर लें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज आपको मान-सम्‍मान और पद प्रतिष्‍ठा का लाभ होगा। रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और कार्य पूर्ण होंगे। आज दिन सुख शान्ति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज का दिन व्‍यस्‍तता के साथ सुरुवात होगी। स्थिर संपत्ति को ले कर चिंतित हो सकतें है। आज आप परिवार के किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपके घर मेहमान का आगमन भी हो सकता हैं।आज व्‍यापारियों और नौकरीपेशा को भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।आय सामान्य रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज विशेष सन्मान व उत्‍तम संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आपके हाथ में आय और व्‍यय दोनों बराबर मात्रा में होते नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे तो लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज भाग्‍य वृद्धि में होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम में इजाफा हो सकता है, कोई नई व महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत लेंगे । दांपत्‍य जीवन में आपको लाभ होगा।व्यापार स्थिर रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज कुछ लोगों की मदद करनी पड़ सकती है। इससे भी लाभ ही होगा और आपको पुण्‍य की प्राप्ति होगी। ऐसे लोग आगे आपके काम आएंगे। उदार मन से सेवाभाव के साथ काम करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। किसी कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्‍न रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष का भाव होगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। परिवार में दोस्‍तों के आगमन से हंसी-ठहाके लगेंगे। आज आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और लाभ प्राप्‍त होगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं और अपने कार्य समय से पूर्ण करें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए उपयोगी साबित होने वाला है। बहु प्रतीक्षित योजनाएं आज शुरु हो सकती है। किसी की सलाह से आज आपको लाभ होता नजर आ रहा है। परिवार में संतुलन के साथ मेलमिलाप रहेगा और खुशी व शांति से दिन बीतेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
.
धनु:- आज आपको रुपये-पैसे के साथ करियर के मामलों में भी लाभ होगा। अगर आप व्‍यापारी हैं तो किसी डील में मुनाफा हो सकता है और यदि नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्‍या का स्‍थाई हल भी मिल सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज व्‍यस्‍तता रहेगी। व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिलें। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि रहेगी।
राशिरत्न:;नीलम

कुंभ:- आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि व परिवार को सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी। शत्रु परास्‍त होंगे और व्‍यापार में भी खासा लाभ होगा। महिलाओं के लिए भी आज का दिन खास होगा। उनकी कोई बात आज पूरी हो सकती है और सम्‍मान मिलेगा। आज का दिन सर्वत्र विजय विभूतिदायक साबित होता दिख रहा है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज लाभ का योग बन रहा हैं,सभी कार्य भी पूर्ण होंगे। वरिष्‍ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा और परिवार में हर्ष छाया रहेगा। कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और शुभ व्‍यय से संतोष की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

गूगल घी से नित्य श्री हनुमान जी का बजरंगबाण के पाठ व सप्ताह मे एक बार श्री हनुमानजी के किसी भी मंत्र से 108 आहुति अर्पित करने वास्तु दोष का प्रशमन होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment