आज तिल या धनियाँ खा कर यात्रा करें, पढ़ें 3 जनवरी बुधवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 03/02/2021दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः 06:33
सूर्यास्त:-शायं 05:27
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-षष्ठी
नक्षत्र:-चित्रा
योग:-शूल
करण:-वणिज
अमृतमुहूर्त:-08:08 से09:30 तक
राहूकाल:-मध्याह्न12:00 से 01:30
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- आज तिल या धनियाँ खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपका पूजा-पाठ करने में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज आप आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन:- आज व्यवसाय व व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपका व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग ।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:- आज आपको संभव है कि व्यापार में इच्छित लाभ होगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज आपकी निश्चिततःआर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपको मानसिक तनाव रह सकता है। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:- आज स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता सुदृढ़ होगी, नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से नित्यअपने सम्पूर्ण घर में छिडकाव करें. इससे घर में लक्ष्मी का वास तथा शांति भी बनी रहती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment