जीरा या दही ग्रहण कर के घर से निकलें आपका मंगल होगा, पढ़ें 11 फरवरी गुरुवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 11/02/2021 दिन गुरुवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:28
सूर्यास्त:-शायं 05:32
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अमावस्या
नक्षत्र:-श्रवण
योग:-वरीयान
करण:-चतुष्पाद
शुभमुहूर्त:-प्रातः06:40 से 08:04 तक
राहूकाल:-मध्याह्न01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल परिहार:-आज जीरा या दही ग्रहण कर के घर से निकलें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज व्यापर में अप्रत्याशित लाभ संभव है । बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सामंजस्यता लाभप्रद रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज आप जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- आज यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज व्यापारिक चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ की वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखना चाहिए। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।भूमि वाहन से लाभ की प्राप्ति हो सकेगी। यात्रा से मध्यम लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का सुअवसर मिल सकेगा।भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपका व्यापार व शैक्षिक कार्य उत्तम रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

वृश्चिक:- आज परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श से हल निकलेगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपको संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आप किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थोड़ा तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज स्नान दान की मौनी अमावस्या है।आज श्री प्रयाग राजमें त्रिवेणी व श्री धाम श्री अयोध्या जी में सरयू स्नान विशेष पुण्यकारक है।

।।वास्तु टिप।।

टॉयलेट, सीढ़ी, ओवरहेड टैंक, स्विमिंग पूल ,पानी की टंकी इत्यादि भू खण्ड के ईशान में होना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम
श्री अयोध्या जी परामर्श हेतु संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment