रत्ना, श्रेया और चंदा बनीं सावन क्वीन

पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने धूमधाम के साथ सावन मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां रत्ना गांगुली, श्रेया श्रीवास्तव और चंदा ने सावन क्वीन का ताज अपने नाम किया।

राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने सावन की उमंग दीदीजी फाउंडेशन के संग कार्यक्रम का आयोजन किया। सावन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नृत्य, संगीत, झूला का आनंद महिलाओं ने लिया। मौके पर गीत-संगीत के अलावा महिलाओं ने तरह-तरह के खेल का भी आनंद लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दी। सावन मिलन में सभी सदस्य महिलाएं हरे ड्रेस के साथ सावन क्वीन की प्रतियोगिता में शामिल हुई। इस अवसर पर बतौर जज मिसेज इंडिया कांन्टिनेट श्वेता झा, मिस पटना दिव्यांशी, आईग्लौम मिसेज बिहार फर्स्ट रनर अप स्वर्णलता शर्मा, मिस रॉयल स्टार इंडिया अलीशा मौजूद थी। रत्ना गांगुली सावन क्वीन बनी। वहीं श्रेया श्रीवास्तव और चंदा पहली और दूसरी रनर अप बनी। विजेताओं को क्राउन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, सावन मिलन महोत्सव एकता का प्रतीक है। समाज की महिलाओं के मनोरंजन के लिए हम हर साल सावन मिलन समारोह का आयोजन करते हैं, जिसमें सभी महिलाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।सावन मिलन कार्यक्रम के जरिए एक-दूसरे से भी मेल मिलाप हो जाता है. ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं।

Related posts

Leave a Comment