दिशाशूल बचाव:-आज बृहस्पतिवार को जीरा या दही खा कर निकलें बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक03/03/2022दिन बृहस्पतिवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:14
सूर्यास्त:-शायं 06:46
ऋतु:-शिशिर
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-प्रतिपदा
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद
योग:-साध्य
करण:- किंस्तुघ्न तदुपरांत बव
शुभमुहूर्त:-प्रातः06:23से 07:51तक
राहूकाल:-मध्याह्न01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल बचाव:-आज बृहस्पतिवार को जीरा या दही खा कर बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।
राशिरत्न:-मोती

राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-मणिक्य

राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

राशि फलादेश वृश्चिक :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सफलता प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
राशिरत्न:-नीलम

राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य उत्तम रहेगा । विवेक से कार्य करें सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज से पुत्र कामना हेतु 12 दिनों का पयोव्रत प्रारम्भ हो रहा है। इस व्रत को केवल दूध पी कर व्रती माताएं करती है।
आज भूमि क्रय-विक्रय , प्रसूतिस्नान आदि शुभमुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत् कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts

Leave a Comment