दिशाशूल बचाव:-शनिवार को काला तिल, काली उड़द या अदरक खा कर करें यात्रा, विस्तार से जानिए 3 जुलाई का राशिफल

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 03/07/2021 दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078 (आनन्द नामक)
शक संवत:-1943 (प्लवनाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:11
सूर्यास्त:-शायं 06:49
ऋतु:-ग्रीष्म
माह:-आषाढ़
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-नवमी
नक्षत्र:-रेवती प्रातः08:54 तक तदुपरान्त अश्विनी
योग:-अतिगण्ड
करण:-तैतिल तदुपरान्त गर
शुभमुहूर्त:-प्रातः 06:54से 08:38तक
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज काला तिल, काली उड़द या अदरक खा कर यात्रा करें।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आप को व्यवसाय से मध्यम लाभ होगा।
सन्तान से सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। यात्रा से कष्ट हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज पारिवारिक सहयोग से व्यापार में परिवर्तन संभव है। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। अतिथियों का अकस्मात आगमन हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में यथेक्ष उन्नति संभव है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-आज व्यवसाय में आकस्मिक लाभ संभव है। नई नौकरी की भी आप को यश और लाभ देगी। भूमि या स्थिर संपत्ति में वृद्धि संभव है। यात्रा से कष्ट मिल सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज व्यापार में भागीदारों से पर्याप्त लाभ हो सकता है। लम्बित भूमि के क्रय विक्रय से मन प्रफुल्लित होगा। राजनैतिक कार्यों में पारिवारिक विरोध हो सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा धनागमन होगा किन्तु व्यय भी उसी प्रकार होगा।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थिर लाभ में काफी हद तक सफलता मिल सकेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज व्यापर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी में स्थानान्तरण संभव है।पारिवारिक सहयोग अपेक्षाकृत कम मिल सकेगा। भूमि सबंधित लाभ होगा। यात्रा से कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आपको व्यावसायिक लाभ मिल सकेगा। नौकरी में यथेक्ष पद आप्त होने के योग बन सकेंगे। कृषि कार्यों में उन्नति मिलेगी। यात्रा के सुंदर योग बनेंगे।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-आज दिन की सुरुवात मानसिक उलझन दे सकता है।
व्यापारिक सहयोगियों से अपेक्षा कृति लाभ नहीं मिलेगा। सहभागियों से मन मुटाव संभव है। यात्रा से अर्थ लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। व्यापर में मध्यम लाभ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अरुचि संभव है। भूमि के क्रय विक्रय में अपेक्षित लाभ मिल सकेगा। यात्रा से मध्यम लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ,पारिवारिक सहयोग से स्थिर लाभ मिलेगा।
धार्मिक पक्ष सबल होगा। स्वस्थ्य लाभ मिल सकेगा। यात्रा से कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज व्यापार में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है विरोधी परास्त होंगे। किन्तु आर्थिक हानि संभव है। भूमि से मध्यम लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपका पूरा दिन उत्साहित रहेगा संभव है कि रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद स्थिर लाभ अवश्य कराएगा। व्यापारिक कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज शुभविवाह मुहूर्त है ।
आज प्रातः 08:54 पर पंचख समाप्त है।

।।इति शुभम् ।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री राम कथा श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment