दिशाशूल बचाव:-शुक्रवार को जौ या राई खा कर निकलें बाहर, जानिए कैसा रहेगा दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक29/10/2021 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078 (आनन्द नामक)
शक संवत:-1943 ( प्लव नामक)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:26
सूर्यास्त:-शायं 05:34
ऋतु:-शरद
माह:-कार्तिक
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अष्टमी
नक्षत्र:-पुष्य
योग:-शुभ
करण:-कौलव तदुपरान्त तैतिल
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:56से 10:20 तक
राहूकाल:-प्रातः10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-शुक्रवार को जौ या राई खा कर बाहर निकलें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-

आज भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना संभव है। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी न रहने दें।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-

आज व्यवसाय में नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन:-

आज व्यापार अथवा कार्य क्षेत्र में धन प्राप्ति सुगम हो सकेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-

आज धन का निवेश भूमि में आपके लिए लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाद । वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-

आज कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-

आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक:-

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-

आज शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-

आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-

आज आवश्यक कार्य समय पर होने पर संदेह हैजिससे तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज श्री राधाष्टमी व्रत है। भगवती श्री राधा जयन्ती है आज मथुरा में श्री राधाकुण्ड स्नान या किसी भी पवित्र नदी में स्नान , दान आलभ्य लाभ देने वाला है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment