दिशाशूल बचाव:- बुद्धवार को तिल या धनियाँ खाकर निकलें बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक23/02/2022 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:20
सूर्यास्त:-शायं 05:40
ऋतु:-शिशिर
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-सप्तमी
नक्षत्र:-विशाख
योग:-ध्रुव
करण:-बव तदुपरान्त बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः 07:57 से 09:23तक
राहुकाल:-दोपहर 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- बुद्धवार को तिल या धनियाँ खाकर बाहर निकलें।

*।आज का राशिफल।*


मेष:-
आज के दिन आप घरेलू कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहेंगे प्रातः काल से ही कही बाहर पर्यटन अथवा रिश्तेदारी में जाने की तैयारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नही दे पाएंगे फलस्वरूप आंशिक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्च आय से ज्यादा रहेंगे फिर भी अधिकांश खर्च आवश्यक होने के कारण इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में सफलता संभव है व्यवसाय में भी आज आपको यथेक्ष लाभ सम्भव है।आज पुराने कार्यो से ही विशेष लाभ हो सकता है नए कार्य अभी हाथ मे ना लें नई परेशानी में पड़ सकते है। आज किसी के बुरे भले कहने अथवा चुगली करने से परेशान ना हों आज ऐसे कई प्रसंग बनेंगे मौन रहने पर किसी भी प्रकार के कुप्रभाव से बच जाएंगे। परिवार में भी आज मांगलिक वातावरण रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज का दिन कुछ घरेलू छोटी मोटी बातो को छोड़ उत्तम ही रहेगा। कार्य व्यवसाय में आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी परन्तु बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नही मिलेगा फिर भी अपने दम पर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। धन लाभ आशाजनक रहने से आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत अकस्मात बिगड़ सकती है ।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आपके लिए आज दिन का आरंभ थोड़ी प्रतिकूलता वाला रहेगा किसी प्रियजन के कारण मानसिक दुख पहुचेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा विवेक से काम करेंगे। व्यवसाय में आज का दिन आशानुकूल नही रहेगा सोची हुई योजनाओ में आशा से कम लाभ मिलेगा कुछ कार्य विलम्ब होने पर आगे के लिए टलेंगे। अधिकांश समय आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेंगे ।यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज के दिन आप मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। दधार्मिक पूजा पाठ के साथ ही तंत्र मंत्र में रुचि रहेगी। आज परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आप स्वयं को उसके अनुसार ढाल लेंगे फिर भी शत्रुओ से सावधान रहें बेवजह परेशान करने वाले आज अधिक मिलेंगे। व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान से गति आएगी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। कुछ दिनों से लटकी मनोकामना की पूर्ति जल्द ही कर सकेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह नही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर आज घरवालों अथवा सहयोगियों की सहायता लेनी पड़ सकती है। धन लाभ तो होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च भी अधिक होने से तुरंत चला भी जाएगा। आज दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी जिससे आपको लाभ भी होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज के दिन भी आपको सुख शांति की अनुभूति होगी। लेकिन दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढ़ने से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलंब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यान तक स्थिति अच्छी रहेगी इसके बाद व्यवसाय में मंदी आने से थोड़ा बहुत धन लाभ ही हो सकेगा। नौकरी पेशा जातक आज निश्चिन्त होकर आराम में समय बिताएंगे। संध्या का समय बाहर घूमने फिरने मनोरंजन में व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज के दिन आप काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आज आपके विचार जितने बड़े होंगे उनकी अपेक्षा कर्म नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विलम्ब से उपस्थिति देने पर कार्य भी विलम्ब से ही चलेंगे। लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से आज आप प्रतिस्पर्धियों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगे। किसी अनुबंध के मानसिक दुविधा के कारण हाथ से निकलने की संभावना भी है। परिवार में आपके अधिक बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है ।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज के दिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनाएंगे। आज आप किसी भी हालत में हाथ आये कार्य को बिना लाभ कमाए जाने नही देंगे। सहकर्मी आपसे किसी कारण से परेशान हो सकते है फिर इसकारण भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे। आज उधारी को लेकर किसी से तकरार हो सकती है धैर्य धारण करें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन आपके लिए कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी करेगा। बचते बचते बेवजह कलह होने से मन अशांत रह सकता है। व्यवहार में रूखापन आज कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आस पास के लोग आपसे दूरी बनाना चाहेंगे लेकिन आज आपकी सहायता की आवश्यकता किसी को अवश्य पड़ेगी स्वार्थ से ही सही लोग आपके आस पास चक्कर लगाते रहेंगे जब तक स्वार्थ पूर्ति ना हो।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज ज्यादा प्रतिस्पर्धा ना रहने से इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त काम आने से कुछ समय के लिये असहज और क्रोध से भरे रहेंगे। मध्यान तक कार्यो में गंभीरता दिखाएंगे लेकिन इसके बाद का समय मौज शौक पूरे करने की इच्छा के चलते कार्यो में ध्यान नही रहेगा फिर भी आज आर्थिक स्थिति निरंतर सुधरेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज के दिन आपमे संतोषी वृति रहने से मानसिक रूप से शांत रहेंगे परन्तु घरवालों के ताने आज लापरवाह प्रवृति के कारण सुनने ही पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी प्रतिस्पर्धा एवं व्यस्तता अधिक रहेगी जिससे चोरी चकारी का भय भी बना रह सकता है। धन लाभ के लिए आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा आवश्यकता अनुसार हो जायेगा। संध्या का समय कार्य से समय निकाल मित्र परिचितों के साथ यात्रा पर्यटन में बिता सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

।। तिथि विशेष।।
आज अन्नप्राशन, विपणन-व्यापार,क्रय-विक्रय, हल प्रवहण आदि शुभमुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment