दिशाशूल परिहार:-आज गुड़ खाकर निकलें बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 19/04/2022 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2079(राक्षस नाम)
शक संवत:-1944
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:40
सूर्यास्त:-शायं 06:20
ऋतु:-बसन्त
माह:-वैसाख
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:- तृतीया
नक्षत्र:- अनुराधा
योग:-धृति तदुपरान्त शूल
करण:- व्यतिपात
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न12:00से 01:37तक
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल परिहार:-आज गुड़ खाकर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।


मेष:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ अत्यंत कार्यभार मिल सकता है, जिससे वह अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और परिवार के सदस्य आपसे कुछ नाराजगी जता सकते हैं। सायंकाल के समय आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है, जिसका कारण घर परिवार की कोई छोटी मोटी टेंशन होगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को समय से कर पाएंगे अन्यथा बाकी बचे हुए कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं
राशिरत्न:-मूँगा

 

वृष:-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े जातकों के प्रतिद्वंदी आज उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए उनको अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित परियोजनाओं पर आज आप निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

 

मिथुन :-
आज का दिन आपके लिए अत्यन्त लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने यदि कुछ समय पहले कुछ योजनाओं को बनाया है, तो वह आज से आपको लाभ देना शुरू कर देंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपके व्यापार की जटिलताएं समाप्त होंगी, लेकिन अति उत्साह और जोश से आपका कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में समय ना दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है और आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की आज पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

 

कर्क:-
आज का दिन आपके लिए सामाजिक व धार्मिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे और इससे जुड़े जातकों के विभिन्न क्षेत्रों में साख भी रहेगी। आज आप अपने घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
राशिरत्न:-मोती

 

सिंह:-
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपनी नौकरी और व्यापार में अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकते है। व्यापार में यदि आज आर्थिक लेनदेन करना पड़े, तो भी सोच विचार कर करें। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों को भी नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं। आज आपको अपनी आय के अनुसार ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-माणिक्य

 

कन्या:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवन साथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। यदि आज आपको अपने घर व व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो धैर्य और संयम से ले, नहीं तो यह निर्णय आपको परेशानी भी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा करने में व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आप अपना परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य से अपनी ख्याति से चारो ओर झंडे लहराएंगे। आज आपको रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जिससे आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी और आप उसमें कामयाबी अवश्य होंगे। आज आपके व्यापार व घर के कुछ अज्ञात शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने के लिए आप की गुप्त बातें जानने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे गुप्तता बनाए रखनी होगी। सायंकाल के समय आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रह सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

 

वृश्चिक:-
आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपने भविष्य को संवारने के सपने आसानी से देख पाएंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं, जिससे आप अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी गया होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

 

धनु :-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और यदि ऑफिस व व्यवसाय में किसी से भी तनाव चल रहा है, तो उससे भी आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण आपको शांतिपूर्ण महसूस होगा। व्यापार में भी आज आपको धन लाभ अवश्य होगा और आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन आपके व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपका काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ माला बिकना शुरू होगा, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आप नौकरी करते हैं और पार्ट टाइम काम करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में यदि आज किसी से कोई होती है, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए ऐसा काम कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग और विश्वास का आज आप अनुभव करेंगे। किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपका जमीन जायदाद से संबंधित विवाद का समाधान होगा
राशिरत्न:-नीलम

 

कुंभ:-
आज का दिन आप को अकस्मात धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आपने अपने परिवार के सभी सदस्यों को महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से पदोन्नति हो सकती है। भाइयों से आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए यदि कोई विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
राशिरत्न:-नीलम

 

मीन:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी दिख रहा है। आज आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह से लेंगे, जिससे संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और परिवार के सदस्यों में प्रशंसा रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आपके व्यापार में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी
राशिरत्न:- पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज शुभविवाह मुहूर्त है।
आज भौम जय सिद्धयोग है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवतकथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment