दिशाशूल बचाव:- आज दर्पण का अवलोकन कर या पुष्प को सूँघ कर यात्रा करना होगा मंगलकारक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक14/02/2022दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:28
सूर्यास्त:-शायं 05:32
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-त्रयोदशी
नक्षत्र:-मध्यान्ह11:53 तक पुनर्वसु तदुपरान्त पुष्य
योग:-आयुष्मान
करण:-कौलव तदुपरांत तैतिल
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:38 से 08:03तक
राहूकाल:-प्रातः 07:30से09:00तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- आज दर्पण का अवलोकन कर या पुष्प को सूँघ कर यात्रा करना मंगलकारक होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने संतान की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज यदि आप कहीं अपने धन को निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। आज आपके पास अचानक से बड़ी मात्रा में धन हाथ आ सकता है, जिसके कारण अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज नौकरी से जुड़े लोगों को उनके अधिकारी कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन:-
आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने के लिए आपने शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज का दिन रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचना नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप उसे यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर लेकर आयेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि किसी छोटे मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी पर विश्वास और गहरा होगा, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य सार्थक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने धन को किसी शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश करेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा, लेकिन इसमें आपको दूसरों की सलाह लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था,तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलता दिख रहा है। आज परिवार में आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज यदि आप किसी से उधार मांगेगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी अवश्य रहेंगे, लेकिन आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और उसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र अथवा पड़ोसी से कोई तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा,जहां आप खुलकर निवेश करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज त्रयोदशी है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद, व सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment