दिशाशूल परिहार:-आज पुष्प सूँघ कर सफेद तिल खा कर या दर्पण देख कर निकलें घर से बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक13 /12/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)

शक संवत:-1943 (प्लव नाम)

सूर्य:-दक्षिणायन

सूर्योदय:-प्रातः06:47

सूर्यास्त:-शायं 05:13

ऋतु:-हेमन्त

माह:-मार्गशीर्ष

पक्ष:-शुक्ल

तिथि:-दशमी

नक्षत्र:-रेवती

योग:-वरीयान

करण:-तैतिल तदुपरांत गर

अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:35से 07:54तक

राहूकाल:-प्रातः06:40 से 07:59 तक

दिशाशूल:-पूर्व

शुभदिशा:-पश्चिम

दिशाशूल परिहार:-आज पुष्प सूँघ कर सफेद तिल खा कर या दर्पण देख कर घर से बाहर निकलें।

आज का राशिफल

मेष:-

आज व्यापर उत्तम रहेग राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन:-

आज नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनते दिख रहें है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। अजनबियों पर विश्वास न करें।

राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-

आज धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

राशिरत्न:-मोती

सिंह:-

आज आप दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-

आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-

आज आपका उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक:-

आज आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-

आज आप अपने सहयोगी से विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-

आज आपका व्यवसाय मध्यम गति से चलेगा। पारिवारिक चिंता थोड़ी रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।

राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-

आज आपको व्यापर, हेतु निवेश लाभदायक सिद्धि होगा। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।

राशिरत्न:-नीलम

मीन:-

आज आपका व्यवसाय उत्तम गति से चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज दशमी तिथि है ।

आज शुभविवाह मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी

ज्योतिर्विद , वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी आचार्य श्री का संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment