दिशाशूल बचाव:-आज मीठी दलिया, पान खा या घी खा कर निकलें बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 01/05/2022 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2079(राक्षस नामक)
शक संवत:-1944
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05;30
सूर्यास्त:-शायं 06:30
ऋतु:-बसन्त
माह:-वैशाख
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-प्रतिपदा
नक्षत्र:-भरणी
योग:-आयुष्मान
करण:- प्रथम किंस्तुघ्ना ,तदुपरांत बव
अमृतमुहूर्त:-दोपहर 10:19 से शायं 11:58तक
राहूकाल:-शायं04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज मीठी दलिया, पान खा या घी खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

 

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपको काफी संयम और सावधानी के साथ काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहें। बजट को संभालकर चलना होगा, आर्थिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं, इनके हौसले को बढाएं और आवश्यक सहयोग दें। अधिक तला-भुना और चटपटे भोजन से बचना चाहिए।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल रहेगा। हंसी-मजाक और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ समय बीतेगा। भाग्य भी इस मामले में साथ देगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझन रह सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है। सलाह है कि जो विषय खुद ना समझ में आए, उस पर अनुभवी लोगों से विचार लें।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज आपको मानसिक उलझन और बेचैनी रहेगी। जोखिम लेने से बचें और जो भी का करें उनमें सावधानी का पूरा ख्याल रखें। वाणी संयमित रखने की जरूरत है, अनावश्यक किसी से विवाद ना बढ़ाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन छात्रों के लिए सुखद है। पढ़ने-लिखने एवं कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आज विपरीत लिंगी साथियों से सहयोग और लाभ मिलेगा, इनसे तालमेल बनाकर रखें। कुछ नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा। कुछ लोगों को भाग्य का साथ आर्थिक लाभ दिला सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक काम का दबाव बना रहेगा लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान आज कुछ फायदा हो सकता है। सलाह है कि सुनें ज्यादा, बोलें कम। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार शाम बिताएंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपको कई तरफ से खुशी मिलेगी। लाभ का योग भी प्रबल है, अवसर पर नजर जमाए रखें। किसी खास व्यक्ति पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। जरूरी कागजातों के मामलों में लापरवाही ना करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज दिन भर आप काफी ऐक्टिव रहेंगे। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी हो सकती है जिनसे और कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें इनके खोने का भय बना रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज आपका उत्साह बना रहेगा। आज पूरा आपके लिए बेहतर है। अटके हुए काम भी आज आपके बन सकते हैं। आपके सद्व्यवहार से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं जो आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के साथ मनोरंजक पल गुजारेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको कुछ अधिक काम करना होगा। सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से आप लाभ उठा सकते हैं, किसी से सलाह लेने में पीछे नहीं हटें। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खान-पान में सावधानी बरतें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज किसी बात को लेकर मतभेद और विवाद के कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में स्थिति बेहतर होगी। अचानक कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकते हैं, ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। मेहनत सफलता का मंत्र आज इसका पूरा ध्यान रखना होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आपको कार्यक्षेत्र में मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। मेहनत अधिक मेहनत के परिणाम स्वरुप सफलता से आनंद मिलेगा। छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है, पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। आज जल्दबाजी से बचना चाहिए, ऑफिस के काम सतर्कता से करें, जल्दबाजी में काम निबटाने के चक्कर में दिक्कत हो सकती है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज भाग्य हर क्षेत्र में साथ देता दिखेगा। कारोबार और निवेश से संबंधित आपकी चिंता दूर होगी। कुछ खास लोगों से आपका संपर्क बनेगा। मनोरंजन और खरीदारी में भी आप निवेश कर सकते है। मित्रों और परिवार के सदस्यों के सहयोग से मनोबल बढेगा। आज खान-पान का पूरा रखें ध्यान।
राशिरत्न:-पुखराज

 

 

।।तिथि विशेष।।
आज महर्षि पाराशर जयंती, देवदामोदर तिथि(असम), व त्रिपुष्कर योग है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment