रामविलास पासवान के निधन से हमसब मर्माहत एवं अत्यंत दुखी हैं- तेजस्वी यादव

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश के स्थापित राजनेता थे।

उनके निधन के समाचार को जान कर हम सब अत्यंत दुखी एवम मर्माहत हूँ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनका संबंध हमारे परिवार से बहुत गहरा और निकट का था। वे हमसब के अभिभावक समान्य थे।

उनके निधन से सामाजिक एवम राजनीतिक जगत को अपुर्णीय छती हुई है। ईस्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। परिजनों एवम शुभचिन्तकों को इस शोक को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *