Raksha Bandhan 2021 Special Recipe : रक्षा बंधन पर घर में बनाकर खाएं मावा कचौरी, ये रही रेसिपी

Raksha Bandhan 2021 Special Recipe : त्यौहार पर आप भले ही बाजार से कितनी भी मिठाईंयां खरीद कर लें आएं, लेकिन अगर घर में कुछ मीठा न बनाया जाएं तो त्यौहार फीका-फीका सा लगता है। इस रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2021) पर आप अपने भाईयों को मावा कचौरी (Mawa kachori) बनाकर खिला सकती हैं। आइए जानते हैं मावा कचौरी रेसिपी (Mawa kachori Recipe) के बारे में।

मावा कचौरी सामग्री

-मैदा : 500 ग्राम

-घी : 100 ग्राम

-पानी : 200 मिली

-चीनी : 1/2 किलो

-केसर : एक चुटकी

-मावा : 200 ग्राम

-पिस्ता बारीक कटा हुआ : 1/2 कप

– बादाम बारीक कटा हुआ : 1/2 कप

-घी : तलने के लिए

 

विधि

-मैदे में घी और पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें। 30 मिनट के लिए इसे एक तरफ रख दें। फिर इसको 12 भागों में बांट लें और हर लोई को बेलकर इसके बीच में मावा रखकर बंद कर लें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक घी में फ्राई करें।

-गर्म पानी में चीनी डालकर चाशनी बनाएं, चीनी को पूरी तरह घुलने दें। चाशनी में तैयार कचौरियों को डिप करें, ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *