निवेशकों के लिए बिहार बनेगा एक पसंदीदा राज्य- राजीव रंजन

 

 

14 अक्तूबर 2022, पटना।
जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आधारभूत संरचना के साथ साथ बिजली, पानी तथा क़ानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से बिहार विकसित राज्यों से स्पर्धा में अब उन्नीस नहीं है।
श्री प्रसाद ने कहा कि नयी औद्योगिक नीति के आने के बाद निवेशकों के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी हो गयी हैं। राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस हो रहे हैं। जिनका प्रभाव कई प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों की राज्य में बढ़ती दिलचस्पी के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औद्योगिक विस्तार के माध्यम से रोज़गार की सम्भावनाएँ देख रहे हैं।
यह बातें श्री प्रसाद ने पटना स्थित बिंद टोली शिव मंदिर के निकट आयोजित जदयू सदस्यता अभियान के दौरान कहा।

इस अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, शोभा देवी, एजाज़ अहमद, डॉक्टर सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, पीयूष श्रीवास्तव, प्रणव पंकज सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, नौशाद खान, सुरईया अख़्तर, ख़ुशबू कुमारी, कंचनमाला चौधरी, माधुरी पटेल, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा, उषा देवी,सरोज देवी, गुड़िया देवी, प्रसून श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *