महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 5 मंजिला इमारत गिरा, मलबे में 70 से 80 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के म्हाड के कजलपुरा इलाके में 5 मंजिला इमारत के गिरने से कई लोगों के इमारत के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस इमारत में 40 से 45 परिवार रहते थे। अभी भी इमारत के मलबे में 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य मे जुटे हुए है। लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। राहत-बचाव कार्य जोरों से चल रहा है।

स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक 15 लोगों को जख्मी हालत में मलबे से निकाला जा चुका है। शाम 7 बजे की घटना है। मलबे में 70 से 80 लोगों के दबे होने की आशंका है। मुंबई से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। यह अंदाज लगाया जा रहा है कि तकरीबन 4 से 5 घंटे में एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच में सकती है।

राहत और बचाव कार्य में सबसे बड़ी मुश्किल रोशनी की वजह से भी आ रही है। फिलहाल इस इमारत के गिरने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह अलग से जांच का विषय है लेकिन लोगों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।