पुष्पा सिंह का नया गीत हुआ रिलीज,”परिवर्तन के संग जीवन के रंग”

लॉकडाउन को लेकर कई संगीत प्रेमियों ने वर्तमान परिस्थिति को गीतों से सजाया है। अपने-अपने अंदाज में कलाकारों ने लॉकडाउन में सरकार की ओर से अपील के साथ-साथ लोगों को भी गीतों के माध्यम से लॉकडाउन की महत्ता भी समझायी है।

इसी क्रम में हिंदुस्तान म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से लॉकडाउन में यूट्यूब पर विडियो जारी हुआ। गीत में शब्दों की रचना हृदय नारायण झा ने की है। इस गीत को अपने सुरों में पिरोया है “चेंज ए लाइफ” की संस्थापिका यशस्वी गायिका पुष्पा सिंह ने। गीत को पुष्पा सिंह ने सुरीले अंदाज में गाया है।

संगीत रचना एवं परिकल्पना बृज बिहारी मिश्र ने दिया है। वहीं ऑडियो रिकॉर्डिंग राजा वर्मा ने और वीडियो एडिटिंग अजय वर्मा ने की है।

इस गीत के माध्यम से इस विकट स्थिति में जीने की राह दिखाई गई है। गीत के उत्पन्न स्थिति को व्यक्त करता है गीत का बोल है “परिवर्तन के संग जीवन के रंग।”

Related posts

Leave a Comment