पुष्प सूंघ कर या दर्पण देखकर यात्रा करें, पढ़ें 15 मार्च सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक15/03/2021दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:05
सूर्यास्त:-शायं 05:55
ऋतु:- बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितिया
नक्षत्र:-रेवती
योग:-शुक्ल
करण:-कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:11 से 07:41
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज पुष्प सूंघ कर या दर्पण देखकर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

आज का राशिफल

मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज घरेलू सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज व्यावसायिक लाभ मिल सकेगा । धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने क्रोध पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज पारिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज समय पर काम नहीं होने से तनाव रह सकता है। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
नूतन गृह निर्माण के लिए देशी गौ माता के गोशाला की भूमि की मिट्टी अपने नीव में डालने से कभी भी वास्तु दोष उस घर मे प्रवेश नहीं करता व संवृद्धि सदैव बन रहती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तु विद व सरस् संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment