पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. गोविंद नारायण सिंह जी की 99 वीं जयन्ति समारोह का किया गया आयोजन

बिहार :-आज ए. एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट के सभागार में बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. गोविंद नारायण सिंह जी की 99 वीं जयन्ति समारोह का आयोजन

वेद और कुरान के ज्ञाता गुरु डॉक्टर एम रहमान को किया गया सम्मानित

डॉ.गोविंद नारायण सिंह न्यास के सौजन्य से किया गया। जिसमें बिहार सरकार के लघुसिचाई एवं बिधि मंत्री मा. श्री नरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य सभा सदस्य पदम् श्री डॉ.सी. पी. ठाकुर, महिला आयोग बिहार की अध्ययक्षा श्री मति दिलमणि मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. बलीराम तिवारी जी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा डॉ गोविंद नारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.

इस अवसर पर अदम्या आदिति गुरुकुल के संस्थापक तथा वेद और कुरान के ज्ञाता गुरु डॉक्टर एम रहमान को बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमनी मिश्रा व पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.

                                                                                                                       विज्ञापन 

 

Related posts

Leave a Comment