लखमिनिया स्टेशन पर रुकेगी पुरबिया एक्सप्रेस

पटना। सहरसा एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलायी जाने वाली 15279 व 15280 सहरसा आनंद विहार सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस का 20 मार्च से प्रायोगिक तौर पर अगले छ: माह के लिए अप एवं डाउन दिशा में सोनपुर मंडल के लखमिनिया स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

 

15279 सहरसा आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस 13.26 बजे लखमिनिया पहुंचेगी तथा यहां से यह 13.28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 15280 आनंद विहार.सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 16.23 बजे लखमिनिया पहुंचेगी तथा यहां से यह 16.25 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts

Leave a Comment