नितिन नवीन के हाथों सम्मानित हुई कदम कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा

बैंगलूरू “बिहार दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासी बिहारियों ने बैगलौर के सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में बिहार भवन बेगलूरु में स्थापना दिवसचौडुप्या मेंमोरियल व्यालिकावल बेगलूरु में मनाया। इसमें बिहार से रामप्रीत जी पासवान, मंगल पांडे, नितिन नवीन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कदम कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा को नितिन नवीन ने सम्मानित किया। पूजा चंद्रा, लायंस क्लब सरजापुरा की अध्यक्ष और जीकेसी कर्नाटका की महिला अध्यक्ष भी हैं। पूजा चंद्रा पेशे से एक बिजनेस वीमेन और सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ -साथ समाज सेविका हैं। इस समारोह में कदम कर्नाटका की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चन्द्रा और राष्ट्रीय सचिव कदम कर्नाटका के रवि राजहंस, प्रियंका झा और संजय सिन्हा कों मंच पर आदरणीय नितिन नवीन ने आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सदस्य सचिव विकास ओझा, कदम कर्नाटका के कोंषाध्यक्ष राकेश बरनवाल, रुपेश चंद्र, सविता चंद्र , संजय सिन्हा, स्वराज सिन्हा, निशु कमल, डॉ.मानवेन्द्र , विमल पवार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बिहार भवन के अध्यक्ष उदय कुमार और चेयरमैन हरिश चन्द्र झा और बिहार यूथ फाउंडेशन के सन्नी राज और राहुल झा के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

Related posts

Leave a Comment