पटना नगर निगम क्षेत्र के सिर्फ 28 वार्ड में ही बनेंगे जन सेवा केन्द्र

पटना। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विप सदस्य रामचन्द्र पूर्वे द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पटना के सभी 75 वार्डो में 80 जन सेवा केन्द्र बनाने का निर्णय लिया गया था। इस जन सेवा केन्द्र में पासपोर्ट तथा आधार कार्ड के अलावा सभी शेष प्रमाण पत्र जैसे ट्रेड लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। पटना नगर निगम के 28 वार्डों में एक एक जन सेवा केन्द्र बनाये जाने का निर्णय पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड द्वारा लिया गया है। 28 वार्डों में से वार्ड संख्या 4,27,55,66,68 में भूमि चिन्हित किया जाना बाकी है। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 28 वार्डो के अतिरिक्त किसी अन्य वार्ड में जन सेवा केन्द्र बनाए जाने की कोई योजना अभी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *