कुम्हरार विधानसभा उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता के समर्थन में जनसभा का आयोजन, जुटे एनडीए के दिग्गज नेतागण

पटना : भारतीय जनता पार्टी के सभी सहयोगी दलों द्वारा गुरुवार को कदम कुआँ स्थित कांग्रेस मैदान में भाजपा के कुम्हरार विधानसभा उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार निवर्तमान विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल, बिहार भाजपा प्रदेश नेता दीपक कुमार अग्रवाल, सुधीर शर्मा सहित सहित सभी वार्ड पार्षदों एवं गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने कुम्हरार विधानसभा उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को शीर्ष तक पहुंचाने का काम सिर्फ भाजपा की ही सुखद परंपरा है। उन्होंने अरुण सिन्हा का आभार जताते हुए कहा कि अरुण जी ने अपने क्षेत्र के उत्तराधिकारी के रूप में संजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया है जिसे यहाँ कि जनता को जीताकर सदन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के हर कार्यकर्ता को तन, मन, धन से लगकर अपने प्रत्याशी को जिताना है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा महामंत्री ऋतुराज सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार निवर्तमान विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने भी कुम्हरार की जनता से संजय कुमार गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। संजय कुमार गुप्ता ने सभी नेताओं का आभार जताया और कहा कि मैं पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को अच्छे से निभाकर कुम्हरार की जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मंच सञ्चालन कर रहे दीपक कुमार अग्रवाल ने संजय कुमार गुप्ता के समर्थन में जनसभा में एकजुट होने के लिए एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *