पत्रकार अनूप होगें सम्मानित

बिहार :-  वरिष्ठ पत्रकार व सारण प्रमंडल के शान अनुजतुल्य अनूप नारायण सिंह को 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए खोजी पत्रकारिता सम्मान 2019 सम्मानित किया जाएगा.

2019 के खोजी पत्रकारिता सम्मान के लिए अनूप ना सिंह का चयन

2001 से पटना से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र आज से पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अनूप समकालीन तापमान दैनिक जागरण ईटीवी बिहार बिहारी खबर नई दुनिया इंडिया टुडे ग्रुप के लिए काम कर चुके है, फिलहाल ये भोजपुरी इंटरटेनमेंट चैनल बिग गंगा से जुड़े है.

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समाचार समूह के संपादक राजेश छत्री ने इस आशय की जानकारी दी है, कि 2019 के खोजी पत्रकारिता सम्मान के लिए अनूप ना सिंह का चयन किया गया है.

ये छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना गांव के रहने वाले हैं. अनूप नारायण सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फ्रेंडस आफ बिहारी सारण हेल्पलाइन ने बधाई दी है.

                                                                                   विज्ञापन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *