पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनों के संपत्ति कर का होगा पुन: मूल्यांकण

पटना। पटना नगर निगम द्वारा शहर के सभी व्यवसायिक, आवासीय एवं सरकारी भवनों का संपत्ति कर के लिए री-असेस्मेंट किया जाएगा। पटना नगर निगम के पदाधिकारी एवं राजस्वकर्ताओं द्वारा नए भवनों के असेस्मेंट के साथ पुराने भवनों का री-असेस्मेंट भी किया जाएगा जिससे संपत्ति का सभी मूल्यांकन हो सके। आमजनों से उसी मूल्यांकन के आधार पर संपत्ति शुल्क वसूल किया जाएगा।

इसके लिए पटना नगर निगम द्वारा 500 लोग एक साथ एक वार्ड का असेसमेंट एक दिन में ही पूरा करेंगे। रोस्टर अनुसार अलग अलग दिन टीम एक साथ एक वार्ड को कवर करेगी। सभी 75 वार्डों में इस प्रकार टीम घूमेंगी। पटना नगर निगम द्वारा सपंत्ति शुल्क के भुगतान के साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का शुल्क भी आमजनों से वसूल किया जाता है। आवासीय के साथ व्यवसायिक भवनों, दुकानों, होटल एवं प्रतिष्ठानों से अलग अलग शुल्क लिया जाना है।

नगर निगम द्वारा इसकी भी जांच की जाएगी। पटना नगर निगम द्वारा एक विस्तृत टीम तैयार की जा रही है जो एक एक दिन कर सभी 75 वार्डों में घूमेगी। वार्ड संख्या एक से इसकी शुरूआत की जाएगी। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार टीम अलग अलग दिनों में अन्य वार्डों को कवर करेगी। पटना नगर निगम की टीम द्वारा सभी भवनों का सही आंकलन किया गया है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। आंकलन करने के बाद गलत असेस्मेंट पाए गये भवनों पर 100 प्रतिशत पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।

पटना नगर निगम द्वारा आमजनों से अपील की जा रही है कि वह अपनी संपत्ति का सही मुल्यांकन करवाएं और नगर निगम को ससमय संपत्ति शुल्क जमा करें। सही समय पर संपत्ति शुल्क जमा करने से आमजन पेनाल्टी एवं अतिरिक्त खर्च से बच सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पटना नगर निगम की बेवसाइट एवं हेल्पलाइन नंबर 155304 पर संपर्क करें।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment