वार्ड नंबर 1 में चला संपत्ति असेसमेंट का महाअभियान

पटना। पटना नगर निगम द्वारा शहर के सभी व्यवसायिक, आवासीय एवं सरकारी भवनों का संपत्ति कर के लिए री-असेस्मेंट किया जा रहा है। 26 फरवरी रविवार को महा अभियान के तहत पटना नगर निगम के पदाधिकारी एवं राजस्वकर्ताओं की टीम द्वारा एक साथ नए भवनों के असेस्मेंट के साथ पुराने भवनों का री-असेस्मेंट भी किया गया।

वार्ड संख्या 1 में टीम सम्पूर्ण वार्ड का री-असेसमेंट किया गया। इसके साथ ही नए एवं पुराने भवनों फ्लैट एवं सरकारी एवं निजी संपत्तियों का असेसमेंट किया गया। जिसमें लगभग 1200 से अधिक नए होल्डिंग प्राप्त हुए( रिपोर्ट प्राप्त होने तक)। नए संपत्ति कर दाताओं से उसी मूल्यांकन के आधार पर संपत्ति शुल्क वसूल किया जाएगा। पटना नगर निगम द्वारा 147 टीम एक साथ एक वार्ड का असेसमेंट एक दिन में ही पूरा करेंगे।

रोस्टर अनुसार अलग अलग दिन टीम एक साथ एक वार्ड को कवर करेगी। सभी 75 वार्डों में इस प्रकार टीम घूमेंगी। पटना नगर निगम कर्मियों द्वारा किए गए रिअसेसमेंट को डिजिटल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है 50 ऑपरेटरों की टीम द्वारा सभी दस्तावेजों को डिजिटली सुरक्षित कर एक डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। गंगा रिसर्च सेंटर से एक साथ सभी टीमें वार्ड नंबर 1 में रवाना की गई जिसके बाद शाम में उन्हें पुनः वार्ड का एसेसमेंट करने के बाद दस्तावेजों को जमा करने की सुविधा दी गई।

पटना नगर निगम द्वारा आमजनों से अपील की जा रही है कि वह अपनी संपत्ति का सही मुल्यांकन करवाएं और नगर निगम को ससमय ऑनलाइन संपत्ति शुल्क जमा करें। सही समय पर संपत्ति शुल्क जमा करने से आमजन पेन्लटी एवं अतिरिक्त खर्च से बच सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पटना नगर निगम की बेवसाइट एवं हेल्पलाइन नंबर 155304 पर संपर्क करें।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment