प्रवीण कुमार बादल को मिला डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022

पटना जानेमाने स्पैनिश गिटारिस्ट प्रवीण कुमार बादल को दीदीजी फाउंडेशन ,बिहार के सौजन्य से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। सुबोध नंदन सिन्हा को यह सम्मान समाजसेविका मधु मंजरी और मिसेज इंडिया कान्टिनेंट श्वेता झा ने दिया।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने यहां बताया कि संगीत शिक्षक के तौर पर उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये प्रवीण कुमार बादल को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। प्रवीण कुमार बादल की मां स्वर्गीय रत्नेश कुमारी और पिता श्री अश्विनी कुमार सिन्हा हैं। उन्होंने कुणाल सर, सम्राट करमाकार और सुबोध नंदन सिन्हा से संगीत की शिक्षा ली है।

इंस्टिट्यूट ऑफ म्यूजिकल एजुकेशन डेवलपमेंट के संस्थापक प्रवीण कुमार बादल ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना कॉलेजीएट स्कूल एवं उच्च शिक्षा लन्दन कॉलेज ऑफ म्यूजिक कोलकाता से प्राप्त किया है। वह पिछले 20 सालों से म्यूजिक एवं कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह दूरदर्शन के अस्थाई कलाकार हैं। वह कंकड़बाग़ पटना में म्यूजिक स्कूल चलाते हैं जहां छोटे-छोटे एवं हर उम्र बच्चों को संगीत शिक्षा दी जाती है। वह गरीब-असहाय

बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं। प्रवीण कुमार बादल समाज सेवा के क्षेत्र मे रक्तदान जागरूकता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मे लगातार कार्य कर रहे हैं।

उन्हें सांस्कृतिक मंच पर जापान के राजदूत माशा युकी तागा जी के द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2017-2018 कोलकाता मे, बेस्ट गिटार वादक सम्मान मेघालय से , शिक्षक सम्मान सहरसा मे, बेस्ट शिक्षक सम्मान पटना, बिहार बिभूति, बिहार रत्न, बिहार केसरी सम्मान, बिहार रक्तवीर सम्मान, कोरोना योद्धा सम्मान, रोटरी क्लब से बेस्ट वादक सम्मान मेघालय के राजपाल श्री गंगा प्रसाद जी द्वारा, रफ़ी सम्मान, मुकेश सम्मान, किशोर दा सम्मान, बिहार कला श्री सम्मान, बिहार सम्मान,द्रोणाचार्य सम्मान 2022 ज़ेनिथ कॉमर्स एकेडमी,मुकेश सम्मान 2022,से सम्मानित किया गया है।

उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र मे बिहार रक्तवीर सम्मानपटना , रक्तवीर सम्मान वैशाली, रक्तवीर सम्मान मुजफ्फरपुर, रक्तवीर सम्मान सहरसा,कोरोना योद्धा सम्मान पटना, शौर्य सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत भी सम्मानित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment