जलाकर मार दी गयी प्रज्ञा की माँ और बहन महिला आयोग पहुंची

प्रज्ञा आनंद मामला- महिला आयोग पहुंची माँ और बहन

राजीव नगर, रोड नम्बर 17 में दहेज के लिये जला कर मार दी गयी भच्छी मधुबनी के पवन लाल दास, प्रज्ञा आनन्द की माँ बेबी देबी और बहन खुशबू ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रज्ञा आनन्द को 28 मई को ही ससुराल वाले ने जला कर मार दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। प्रज्ञा आनन्द की माँ बेबी देवी ने दहेज के लिये जलाकर मार देने की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। ASP कोतवाली ने खुद मामले की छान बीन की और प्रज्ञा के सास रुमा लाल ससुर रिटायर्ड डीएसपी के एम लाल और पति सुमित कुमार को दोषी मानते हुए 01 जून को ही गिरफ्तारी का आदेश दिया।

केवल सुमित की ही गिरफ्तारी हुई

इनकी गिरफ्तारी न होने पर राजीवनगर थाना को कुर्की जब्ती करने का निर्देश दिया था। लेकिन आज तक केवल सुमित की ही गिरफ्तारी हुई, लेकिन उसके ससुर और सास क्रमश रिटायर्ड डीएसपी के के एम लाल और रुमा लाल की गिरफ्तारी नही हुई है।

दोनों प्रज्ञा के तीन वर्षीय पुत्री ईशा को लेकर भी फरार है। आशंका यह भी व्यक्त किया जा रहा है कि कही बच्ची के साथ कोई घटना न घट जाय। आयोग ने दोनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कराया जाएगा। समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने भी सरकार से आरोपी रिटायर्ड डीएसपी के एम लाल और उनकी पत्नी रुमा लाल को गिरफ्तार कर प्रज्ञा के पुत्री को सकुशल वरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *