पावर स्टार पवन सिंह के सुपर रोमांटिक गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ ने रिलीज के साथ मचा दिया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है। पवन का यह गाना बेहद रोमांटिक है और यह मलेशिया के शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। इस गाने की खास बात ये है कि जितना इसके लिरिक्स नायाब हैं, कोरियोग्राफी भी उतनी ही अलग है।

पवन सिंह के साथ गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ में सिजलिंग आकांक्षा अवस्थी नज़र आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है। यह गाना निर्माता अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब रिकॉर्ड व्यूज की ओर तेजी बढ़ रहा है। दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। दर्शकों का मानना है कि यह बवाल गाना है। इस गाने को पवन सिंह ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स आनंद ओझा का है।

मालूम हो कि पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक के बड़े आइकॉन हैं, जिनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी पवन सिंह को दिल खोलकर अपनाया और जितने भी गाने पवन के हिंदी में आये सभी ने रिकॉर्ड कायम किया। पवन के पास आज भी बॉलीवुड समेत भोजपुरी कर कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर काम तेजी से चल रहा है। ये जानकारी उनके पीआरओ रंजन सिन्हा ने दी है और कहा है कि इस साल की तरह आने वाले साल में भी पवन कई बड़े धमाके करते नज़र आएंगे।

Related posts

Leave a Comment