भोजपुरी फिल्म ‘तेरे संग’ में गरीब लड़की के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री संजना पांडेय

 

भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री संजना पांडेय और अभिनेता गौरव झा की नई फिल्म ‘तेरे संग’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह फिल्म न्यू जेनरेशन पर बेस्ड कहानी को लेकर बनाया गया, जिसके निर्माता बी एन तिवारी – संजीव कुमार सिंह और निर्देशक अरविंद कुमार हैं। इस फिल्म को लेकर संजना पांडेय बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है।

संजना ने कहा कि ‘तेरे संग’ एक सम्पूर्ण रोमांटिक फिल्म है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फिल्म में मेरा किरदार एक गरीब लड़की का है, जो गाँव में रहती है। उसके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी होती है। लेकिन उसकी शादी शहर के लड़के से हो जाती है। लड़का शहर में पला- बढ़ा है और शहर में ही रहता है। लेकिन उसके पिता उसकी शादी गाँव की लड़की से करवा देता है। शहर के लड़के का किरदार गौरव झा निभा रहे हैं, जो एक बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म में परिवार की अहम भूमिका को भी दिखाया गया है। फिल्म शानदार बनी है, इसलिए मैं सबों से आग्रह करूंगी कि फिल्म जब भी रिलीज हो। सभी लोग समस्त परिवार के साथ फिल्म देखें।

संजना ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘तेरे संग’ का निर्माण ब्रदर मीडिया एंटरटेनमेंट से हुआ है। इस फिल्म के सह निर्माता यश राज शर्मा और शशि शर्मा हैं। फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ जे पी सिंह, विद्या सिंह, नीतू चौहान, रानी सिंह, अतुल सिंह, शिवा सिंह राजपूत, विभा सिंह और अमित शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गीत – संगीत विनय बिहारी का है। कहानी साजिद मालिक, डीओपी बिपिन प्रसाद हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, कोरियोग्राफी संजय सुमन व अशोक मैटी और आर्ट रणधीर एस दास का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *