Positive News- साढ़े तीन लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ, पिछले 24 घंटे में कोविड को दिया मात

बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख 53 हजार 818 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 74.38% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (60,226), उत्तर प्रदेश (34,636), केरल (29,318), कर्नाटक (31,796), तमिलनाडु (22,381), राजस्थान (16,880), दिल्ली (14,738) पश्चिम बंगाल (18,454), आंध्र प्रदेश (18,832) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ वैक्सीन दी गईं

10 मई की सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 17 करोड़, 93 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.82 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़ 51 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़ 47 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 48 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 20 लाख+ और कर्नाटक को 1 करोड़, 09 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 1 करोड़ 4 लाख 30 हजार से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास फिलहाल उपलब्ध हैं, जबकि 9 लाख से अधिक खुराकों को अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया जाना है।

किस राज्य में कितनी खुराक उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 12 लाख, 70 हजार, 880 खुराकें, महाराष्ट्र में 7 लाख, 18 हजार, 561 खुराकें, हरियाणा में 4 लाख, 56 हजार, 988 खुराकें, मध्य प्रदेश में 6 लाख, 59 हजार, 851 खुराकें, झारखंड में 4 लाख 33 हजार, 659 खुराकें, दिल्ली में 4 लाख, 44 हजार, 958 खुराकें, बिहार में 6 लाख, 28 हजार, 168 खुराकें और तमिलनाडु में 8 लाख, 78 हजार, 437 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 84 लाख से अधिक टीके उपलब्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment