7 करोड़ उपेक्षित मिथिलावासी हेतु राजनीतिक विकल्प -मिथिलावादी पार्टी

आज दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी मधुबनी स्थित पूर्णिमा त्रिमूर्ति रेस्ट हाऊस में मिथिलावादी पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश मिथिला वादी पार्टी का आगामी राजनीतिक प्यारे वह मुख्य राजनीतिक घोषणा है।

प्रेस वार्ता को मिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उग्रनाथ मिश्रा , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सागर नवदिया, बिहार प्रदेश अध्यक्ष हिमकर भारद्वाज, मधुबनी जिला अध्यक्ष विवेक राय ने संबोधित किया।

प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव उग्रनाथ मिस्र ने कहा कि मिथिलावादी पार्टी का उद्देश्य मिथिला को सशक्त समृद्ध मिथिला का राजनीति उदय करने हेतु हुआ है ,दशकों से मिथिला विरोधी मानसिकता के सरकारों ने मिथिला के साथ छल करने का काम किया है।

वही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सागर नवदिया ने बताया कि लोग पलायन क्यों करते हैं या उन्हें पलायन क्यों करना पड़ता है।वास्तव में यह चुनाव का मुद्दा होना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष हिमकर भारद्वाज ने बताया कि दशकों से राजनीति विहीन मिथिला को एक सशक्त राजनीतिक विकल्प देने हेतु लाखों युवाओं का जत्था एक अच्छे व संयमित पार्टी का उदय हुआ है।

नव्युक्त मधुबनी जिलाध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि वर्तमान मिथिला की परिदृश्य के अनुसार यह एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में युवाओं व आम लोगों हेतु एक सुखद आगाज है।

इस प्रेस वार्ता को सुदर्शन झा,मनोहर झा,आशीष झा चुन्नू,विकास शर्मा ने भी संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment