PM मोदी को लीजन ऑफ मेरिट दिया गया, जानें क्याेेें मिला यह अवाॅर्ड

संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए अमेरिका के एक शीर्ष सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से नवाजा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी ओब्रायन ने इसकी जानकारी दी। राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पदक स्वीकार किया।

यह अमेरिकी सेना, विदेशी सैन्य सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण और सराहनीय आचरण प्रदर्शित किया है। यह सर्वोच्च सैन्य पदक में से एक है जिसे विदेशी अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। ‘लीजन ऑफ मेरिट’ मेडल एक फाइव-रे वाला सफेद क्रॉस है, जिसे लाल रंग से धारित किया गया है। इसमें 13 सफेद सितारों वाले नीले केंद्र के साथ एक हरे रंग की पुष्पांजलि है।

भारत के लिए अमेरिका की तरफ से कहा गया कि मोदी की अगुआई में उनका देश ग्लोबल पावर बन रहा है। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों को सामना करने में अहम भूमिका निभाई। आबे को यह सम्मान प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के साथ उसे मुक्त रखने और मॉरीसन को ग्लोबल चैलेंजेस से कामयाबी से निपटने के लिए दिया गया।

मोदी को 4 सालों में मिले सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब), 2016 में ही स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान, 2018 में ग्रेंड कलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन (फिलिस्तीन) अवॉर्ड, 2019 में ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड (UAE), 2019 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (रूस) और इसी साल ही ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इजुद्दीन (मालदीव) से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *