घर पर लगाओ राजद का झंडा- लालू, कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जोश भरते रहे

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पुराने अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर पर लगाओ राजद का झंडा और कंधा पर रखो हरा गमछा। उन्होंने कहा है कि आरजेडी का हर कार्यकर्ता अपने घर पर भी पार्टी का झंडा लालटेन लगाए। कार्यकर्ताओं को लालू यादव का वही पुराना अंदाज नजर आया जिस अंदाज के लिए वे जाने जाते हैं। 21 और 22 सितंबर को पार्टी ने पटना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के जरिए संबोधित किया।
 लालू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अब आरजेडी का हर कार्यकर्ता अपने घर पर भी पार्टी का झंडा लालटेन लगाए और साथ ही हर शख्स के कंधे पर हरा गमछा और अपने सिर पर हरे रंग की टोपी जरूर पहने। तेजस्वी ने कहा कि राजद के पास बहुत बड़ा सोशल केपिटल है। अब हमें राजद में इंट्यक्युचल केपिटल को बढ़ावा देना है। हमारा उद्देश्य पार्टी को राष्ट्रीय पहचान देना है। राजनीति के इस बदलते दौर में हमें भी अपने आप को बदलना है। कैसे बदलेंगे इसी के क्रम में ऐसे प्रशिक्षण शिविर लगातार चलते रहेंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद,आरजेडी, लालू प्रसाद यादव, राजद कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव, आरजेडी प्रशिक्षण शिविरए आरजेडी का हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाएगा पार्टी का झंडा, लालटेन, कंधे पर हरा गमछा, सिर पर हरे रंग की टोपी, आरजेडी सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द ही लालू प्रसाद यादव बिहार भी आ सकते हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि बहुत जल्द ही पटना आ रहा हूं। पटना आने के बाद बिहार के सभी जिलों में भी जाऊंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। आरजेडी में हर किसी को चुनाव लडऩे का मौका मिलता है और आगे भी मिलता रहेगा। ण् हालांकिए जब वह हार जाता है या टिकट नहीं मिलता है तो पार्टी छोड़ देता हैण् जिसे टिकट नहीं मिलता है वह भी पार्टी उम्मीदवार को ही हराने में लग जाता है।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment