पिस्ता ,तिल, व धनियाँ खा कर यात्रा करें मंगल होगा, जानें बुद्धवार का पञ्चाङ्ग

|| आप सभी का मंगल हो||
आज दिनाँक 03/03/2021 दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:16
सूर्यास्त:-शायं 05:44
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-प्रातः06:23 तक चतुर्थी तदुपरान्त पंचमी
नक्षत्र:-प्रातः06:44 तक चित्रा तदुपरान्त स्वाती
योग:-प्रातः09:15 तक वृद्धि तदुपरान्त ध्रुव
करण:-बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः07:51से 09:18 तक
राहूकाल:-मध्याह्न 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-आज पिस्ता ,तिल, त धनियाँ खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका अपने जीवन में कोई एक नई कला सीखनी पड़ सकती है जिससे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला भी कहा जाता है। आज रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद से व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
यदि आपको संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिलती दिखेगी । राजनीति के क्षेत्र में किये प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपके पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए-नए विचार आएंगे। हालांकि रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी किसी मूल्यवान वस्तुओं के खोने व चोरी होने का भय बना रहेगा। आज शाम का समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। आज रात्रि का समय आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज का दिन आपका कार्य क्षेत्र में उत्तम फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय के लिए तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके मेहनत के अनुरूप फल मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की आज पूर्ति हो सकती है। यदि आप घर से कार्य कर रहे हैं, तब ही आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, दिन आज आपसे सबसे अधिक भागदौड़ करवाएगा, जिससे आपके नेत्र विकार होने की संभावना बनती दिख रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वह खुद ही परास्त हो जाएंगे, इसलिए आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत सोच और विचार ना रखें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
आज यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो दोपहर के बाद बातचीत से कोई नया मोड़ भी सामने आ सकता है या यूं कहें कि बात बन सकती है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्ति होगी। संतान को अपने भविष्य के लिए प्रयास करते देख आज आपका मन खुशी से फूला नहीं समाएगा। आपके घर में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्चा भी होगा और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आपकी माता जी से भी आज आपको प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
आज का दिन आपके लिए चारो ओर सुखद वातावरण बनाएगा। आज आपके घर परिवार में किसी उत्सव का आयोजन होने से परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ जाएंगी। यदि कई दिनों से लेन-देन की कोई समस्या चल रही है, तो वह आज हल हो सकती है और पर्याप्त मात्रा में आपके हाथ धन आ सकता है जिससे, आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आज यात्रा के प्रबल योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता आयेगी, जिससे आपको सुखद अनुभूति अहसास होगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :-
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति कतई लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि आपको वायु मूत्र रक्त्त इत्यादि संबंधित स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ध्यान रखें। मौसम बदलते ही आपकी सेहत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। परिवार में सन्तुलन बनाये रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु आपको परेशान करने की भी कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
आज ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि व्यवसाय करते है, तो आज आप को लाभ मिलने के पूरे योग है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, सतर्कता बरतें। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने की उम्मीद दिख रही है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
आज आपको किसी भी वाद-विवाद व झगड़े में पड़ने से बचना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभुत होंगे। व्यवसाय में जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनेस में कामयाबी आज आपके हाथ लगेगी, कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने से ही आज आपको सफलता मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
आज संभव है कि आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी भी तरह के झगड़े में पडने से बचें। आपकी वाणी की सौम्यता बड़ी बड़ी समस्या को क्षण में समाप्त कर सकती है, ध्यान रखें। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी होती दिख रही है। शाम का समय कुछ अनावश्यक भागदौड़ हो सकती है, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। इसका प्रभाव आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज का दिन आपके जीवन में मध्यस्थता लेकर आएगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।नूतन व्यापर आज सहज भाव से प्रारंभ हो सकेगा। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, रुका हुआ धन अब आपको सहज ढंग से मिलेगा ही।श्रीधाम अयोध्या की यात्रा हित कर होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
नव दम्पत्तियों को उत्तर-पश्चिम यानी वायव्यकोण की दिशा में शयन कक्ष बनवाना चाहिए इससे सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment