बाढ़ से लखीसराय जा रहे एक खल्ली लदे पिकअप वाहन को 5 फरवरी की रात 11 बजे के करीब शिवनार न्यू बायपास के समीप बोलेरो से आये 4 लुटेरों ने पिकअप रुकवाकर ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद फोन छीनकर पिकअप लेकर भाग गये।पिकअप पर 78 बोरा सरसों की खल्ली लोड थी।
इस मामले की जानकारी डायल 112 के थ्रू मोकामा थाने को हुई और दोनों के सहयोग से एक घंटे के अंदर पिकअप समेत तीन लुटेरे अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया।तीनों अभियुक्त मोकामा के हैं।जिसमें मुख्य साजिशकर्ता के रूप में मोकामा के ही सेना से VRS प्राप्त हरेराम सिंह, सचिन व मोहित हैं।
इस मामले की जानकारी मोकामा थाना में पटना ग्रामीण SP कुंदन कुमार के द्वारा दी गयी, साथ ही मोकामा थाना व डायल 112 की टीम को सम्मानित करने की भी बात की गयी। मोकामा थाना व डायल 112 की टीम को बधाई एवं शुभकामनायें.
