पटना नगर निगम हड़ताल मामला- प्रधान सचिव के स्तर पर भी वार्ता विफल

पटना। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की 12 सूत्री लंबित मांगों पर प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय कक्ष में हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस चर्चा में दैनिक मजदूरों के नियमितीकरण, समान काम समान वेतन अथवा 18000 से लेकर 21000 रूपए तक महावारी वेतन की मांग को लेकर वार्ता आज भी जारी रहेगी। ऐसी स्थिति में बिहार के नगर निकायों में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार के नगर निकायों में जारी हड़ताल का मुख्य मुद्दा ग्रुप डी के पदों को पुनर्जीवित करना, दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण, आउटसोर्स पर रोक, नगर निकायों के स्तर पर ग्रुप सी का नियंत्रण एवं अनुकंपा पर नियुक्ति को शीघ्र प्रारंभ करना है।
इन प्रमुख मांगों पर जब तक सरकार फैसला नहीं करती है तब तक इस हड़ताल को किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं किया जा सकता है। शनिवार को हुयी दो दौर की वार्ता के बावजूद वर्षों से कार्यरत सफ ाई मजदूरों की नियुक्ति एवं वेतनमान से संबंधित मामले पर आज भी वार्ता होगी। वार्ता में पटना के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment