पटना- निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे निगमकर्मी

पटना। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं संयोजक मंगल पासवान ने बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक के बाद कहा है कि पूरे बिहार में स्थानीय निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 सितंबर से सरकार एवं विभिन्न निकायों के स्तर पर लंबित मांगो के समर्थन में होने जा रहा है। पटना नगर निगम के सभी कर्मी भी अपनी पूर्व के लंबित मांगों के समर्थन में 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
इस आशय की सूचना सरकार एवं निगम प्रबंधन को दिया जा चुका है। हड़ताल के समर्थन में 31 अगस्त को मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त 4 सितंबर को निगम कर्मी अपने अपने कार्यालय के समक्ष झाड़ू, बेलचा एवं हाथ ठेला को प्रदर्शित करते हुए नारेबाजी करेंगे। 6 सितंबर हड़ताल की पूर्व संध्या पर पटना के विभिन्न सड़कों पर हड़ताल मार्च निकाला जाएगा। समन्वय समिति एवं संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि कर्मियों की मुख्य मांगें दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण सहित अन्य मांग है। पूर्व की तरह अनुकंपा की बहाली को अविलंब प्रारंभ किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के वर्षों से चले आ रहे बकाए का भुगतान किया जाए।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment