ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 2 ट्रेनों को आंशिक समापन

पटना। समस्तीपुर मंडल के निर्मली और सरायगढ़ स्टेशनों के बीच नवनिर्मित पुल सं 05 के कट एवं कनेक्शन हेतु 30 नवंबर को 8.30 बजे से 17 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा।

इस कारण 30 नवंबर को 2 ट्रेनों का परिचालन आंशिक समापन कर किया जायेगा। 30 नवंबर को 05548 सहरसा लहेरियासराय स्पेशल का आंशिक समापन सरायगढ़ में किया जायेगा। 05543 लहेरियासराय सहरसा स्पेशल का आंशिक समापन निर्मली में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *