संत जोसफ पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 अनार के पौधे का वितरण किया।

परिधि समाचार, नालंदा (संवाददाता संतोष कुमार पार्थ)

मिशन हरियाली नूरसराय नालंदा के सदस्यों ने हिलसा अनुमण्डल के इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज बाजार स्थित संत जोसफ पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 अनार के पौधे का वितरण किया एवं पौधों को रोपित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।पौधा वितरण करते हुए जिले के वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि आज पूरी दुनिया में पर्यावरण का संकट है पेड़ कम रहने के कारण समय पर बारिश नही हो पा रही है प्रदूषण का खतरा प्रतिदिन बढ़ रहा है लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे है दिन व दिन जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है,आज अगर पानी और पौधा दोनो को नही बचाया गया तो आने वाले दिनों में हम इंसान बेमौत मारे जाएंगे।इन सब समस्याओं से बचने हेतु सिर्फ पौधरोपण की जरूरत है ।आज धरती पर 120 करोड़ पौधा लगाने की जरूरत है तभी हमारा पर्यावरण बच सकता है।इस मौके पर विद्यालय के निदेशक विक्की कुमार सिंह ने कहा कि एक पेड़ एक ज़िन्दगी के समान होता है क्योंकि पेड़ है तभी हमलोग आज ज़िंदा है।जिस तरह पहले लोग पेड़ो को भगवान मानते थे आज भी हमें पेड़ो को भगवान की तरह पूजने की जरूरत है ये प्रकृति सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधान निशांत कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य पुनीत सिंह,विवेक गोस्वामी, नीतू सिंह,ऋतु कुमारी,मनीष कुमार,ऋषव-राज,संगीता,रूही सहित सैकड़ो बच्चें मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment